आपको कैसे पता चलेगा कि आपको गले में बैक्टीरिया का संक्रमण है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 11:19

संक्रमण के समय गले में सूजन दिखाई देती है और खाना खाने में काफी कठिनाई महसूस होती है। गले में किसी प्रकार का दर्द, खराश, कांटे जैसे चुभना आदि गले के संक्रमण के लक्षण हैं। ठंड के साथ बुखार, गले में दर्द, गले का सूखना, बार-बार छींकना, खांसी, सांस लेने में परेशानी होना, निगलने में परेशानी भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

गले में इंफेक्शन होने पर आप खुद में अनेक लक्षण अनुभव कर सकते हैं। गले में संक्रमण के लक्षणों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं:-

गले में दर्द और खराश
खानपान की चीजों को निगलने में दर्द और कठिनाई
टॉन्सिल में दर्द और सूजन
आवाज कर्कश होना
कुछ मामलों में बुखार और खांसी
गले का सूखना
जबड़े और गर्दन में दर्द
सिर में दर्द
जबान और मुंह में लाल दाने
बुखार आना
गले और टॉन्सिल में सफ़ेद परत जमना
टॉन्सिल का आकार बढ़ना
ठंड लगना
भूख कम होना
खांसी आना और गले का लाल होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info